आइज़क न्यूटन की जीवनी ( Isaac Newton's Biography)
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEig1lM-vjTtY-gEuALvX2KyW5439kfRF-DZRwPJzkeosdNAlB3kUJg96DBz-hyU-ssonJpDGqmDxsE8iHcjSuB0BCcf34xfrdYA5ukL86LfTSSOru2mPt6P5yq4c7KXcHp1z80r2xkHLC4/s640/20190730_223627.jpg)
... Newton's Biography.. जब कभी वैज्ञानिकों की बात की जाती है तो न्यूटन का नाम हर कोई अपनी जवान पर एक बार लेता है l सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की। वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे न्यूटन का जन्म क्रिसमस के दिन इंग्लैंड लिनकोलनशायर के काउंटी में एक हेमलेट, वूल्स्थोर्पे-बाय-कोल्स्तेर्वोर्थ में वूलस्थ्रोप मेनर में 25 दिसम्बर सन् 1642 ई. को हुआ था। इनके पिता की मृत्यु इनके जन्म लेने के तीन महीने पूर्व ही हो गई थी। इनके पिता एक किसान थे, उनका भी नाम आइजक न्यूटन था। न्यूटन ने सार्वत्रिक गुरुत्व और गति के तीन नियमों का वर्णन किया जिसने अगली तीन शताब्दियों के लिए भौतिक ब्रह्मांड के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। यांत्रिकी में, न्यूटन ने संवेग तथा कोणीय संवेग दोनों के संरक्षण के सिद्धांतों को स्थापित किया। प्...